{"_id":"5a12b3da4f1c1b6a678bccae","slug":"141511175130-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ की छेड़छाड़, अाराेपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के साथ की छेड़छाड़, अाराेपी गिरफ्तार
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ के स्थानीय बाजार में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले यूपी के युवक को पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम एक 12 साल की लड़की ने युवक पर अश्लील हरकतें और दुराचार करने की कोशिश का आरोप लगाया।
पुलिस जानकारी के अनुसार राजेश कुमार (25) पुत्र राजपाल , गांव नगला अहीर, डाकघर बरमाना, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश ने रविवार देर शाम नाबालिग और एक अन्य बच्ची को घर में अकेला पाकर नाबालिग से अश्लील हरकतें करने लगा। दोनों किसी तरह युवक के चुंगल से बचकर भागी। इसके बाद उन्होंने अपनी मां को आप बीती सुनाई। इस पर रिकांगपिओ चौकी में इसकी जानकारी दी और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 451,354 और 8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, एसपी किन्नौर गुरुदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।