फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जराई में गाड़ी गिरी, चालक की मौत

जराई में गाड़ी गिरी, चालक की मौत

Tue, 04 Dec 2018 09:55 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी; चालक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

कोटखाई के जराई में हादसा, दोनों घायल आईजीएमसी रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। पुलिस थाना कोटखाई के जराई संपर्क मार्ग पर सोमवार शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में गाड़ी चालक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों को आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब सात बजे हुआ है। कार नंबर एचपी 09 ए4018 कलबोग से जराई गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच जराई से डेढ़ किलोमीटर पीछे गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर 70 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते हुए गाड़ी के चालक मस्त राम (50) निवासी जराई की मौत हुई है, जबकि गाड़ी में सवार ममता (21) निवासी जराई, सुनीता (37) निवासी कोटी गांव गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कोटखाई से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बागी पुलिस चौकी के एएसआई रोशन लाल ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और दो अन्य घायल हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed