{"_id":"5a3917874f1c1bcd6d8b4f44","slug":"121513691015-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से नीचे गिरा व्यक्ति, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क से नीचे गिरा व्यक्ति, मौत
Updated Tue, 19 Dec 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। नम्होंग पंचायत के जताणु गांव में एक व्यक्ति की सड़क से नीचे गिरने से मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान लाल सिंह (45) पुत्र रहमद मसीह के रूप में हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आनी थाना के एसएचओ भाग चंद से मिली जानकारी के अनुसार लाल सिंह सोमवार रात को घर की ओर आ रहा था। इस दौरान घर से कुछ दूरी पर वह सड़क से नीचे करीब 20 फीट मुंह के बल गिर गया, जिससे घायल हो गया। लाल सिंह के देर रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के बाद मंगलवार दोपहर में उसका शव सड़क से नीचे पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में लाल सिंह की मौत का कारण गिरना बताया जा रहा है। भाग चंद ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।