{"_id":"5a88305f4f1c1b4e588b91cb","slug":"11518874719-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लुढ़की, दो सगे भाई समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार लुढ़की, दो सगे भाई समेत तीन घायल
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल की कुंगश-कराणा सड़क पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो सगे भाई समेत एक अन्य बालक हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी कुंगश पहुंचाया। यहां से उनको आनी अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे कुंगश-कराणा सड़क मार्ग पर कुंगश के पास आल्टो कार मार्ग से करीब 150 फीट नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में तीन घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी कुंगश पहुंचाया गया। यहां से उन्हें सिविल अस्पताल आनी भेजा गया। एसएचओ भाग चंद ने हादसे की पुष्टि की। कहा कि कार एचपी 35 -4012 में चालक विक्टर विकास (25) और उसका भाई चंद्र सेन (26) पुत्र महेंद्र कुमार निवासी पुएग और अंशुल (13) पुत्र पूर्ण चंद निवासी पुएग सवार थे। बताया जा रहा है कि अंशुल चालक के गांव का है। हालांकि हादसे में तीनों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।