फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   झूठे दस्तावेज पेश कर ठेकेदारी का लाइसेंस पाने वाले को दो साल की कैद

झूठे दस्तावेज पेश कर ठेकेदारी का लाइसेंस पाने वाले को दो साल की कैद

Sat, 30 Dec 2017 10:25 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
झूठे दस्तावेज पेश करने मामले में ठेकेदार को कैद
विज्ञापन

दोषी को दो साल के साधारण कारावास के साथ दस हजार जुर्माना
झूठे दस्तावेज से लिया था डी. क्लास ठेकेदारी का लाइसेंस
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
झूठे दस्तावेज पेश कर आईपीएच की ठेकेदारी का लाइसेंस लेने मामले में दोेषी एक ठेकेदार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आनी विकास गुप्ता ने दो साल की साधारण जेल और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी अतिरिक्त जिला न्यायवादी पृथ्वी सिंह नेगी ने की। उन्होंने कहा कि नित्थर के शकरोली निवासी यशपाल पुत्र किशन सिंह ने वर्ष 1998-99 में खुद को आईआरडीपी सूची में पंचायत में दर्ज करवा रखा था। दोषी यशपाल ने आईपीएच के आनी डिवीजन में दिसंबर 1998 में ही पांच लाख की संपत्ति का मालिक होने का झूठा दस्तावेज देकर डी. क्लास ठेकेदारी का लाइसेंस पा लिया था। यह मामला आनी कोर्ट में विचाराधीन था। इस पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आनी विकास गुप्ता ने यशपाल को आईपीसी की धारा 420 के तहत दोषी मानते हुए फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed