फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कोकुनाला में कार गिरी, एक की मौत

कोकुनाला में कार गिरी, एक की मौत

Mon, 15 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। कोकुनाला में रविवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा शादी समारोह से वापस आते समय हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी10ए 7821 रविवार रात करीब आठ बजे कोटखाई से जुब्बल की ओर जा रही थी। गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे। दोनों शादी समारोह से वापस जुब्बल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच कोकुनाला में पेट्रोल पंप के समीप गाड़ी अचानक सड़क से तीन सौ फीट नीचे खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। हादसे में एक व्यक्ति मौके पर मौत हुई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को खाई से निकाला गया। गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। मृतक की पहचान विजय धौटा (34) पुत्र प्रताप धौटा गांव सुंडली तहसील जुब्बल के रूप में हुई है। नितिश धौटा पुत्र कुलदीप धौटा गांव सुंडली गंभीर रूप से घायल है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी परमजीत सैन ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed