{"_id":"5af82dec4f1c1be9408b4fcd","slug":"111526214124-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे में लगी आग, सामान जलकर राख
Updated Sun, 13 May 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
ढाबे में आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
आनी मुख्यालय से करीब एक किमी दूर रोपड़ी में शनिवार को एनएच-305 पर एक ढाबे में सुबह चार बजे अचानक आग लगने से सारा सामान जल कर राख हो गया। ढाबा मालिक रमेश उर्फ बबलू ने बताया कि वह ढाबे से कुछ दूर अपने कमरे में सो रहा था। जैसे ही आग लगने का पता चला तो वह मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक सारा सामान जल गया था। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। बहरहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार आग से दो कमरे, दो बड़े सिलिंडर, चूल्हा, फर्नीचर, बर्तन और राशन का सामान जल गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर जायजा लिया। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी आनी भाग सिंह ने मामले की पुष्टि की। कहा कि शनिवार को रमेश उर्फ बबलू के ढाबे में आग लगने की शिकायत पुलिस को मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस मौके का जायजा लेने पहुंची। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।