{"_id":"5fe767038ebc3e3c85395b90","slug":"crime-rampur-hp-news-sml3557837114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के साथ दो युवक और एक युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे के साथ दो युवक और एक युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग पुलिस थाना की टीम ने चिट्टे के साथ दो युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने रुटीन चेकिंग को लेकर नाका लगा रखा था। ठियोग के साथ लगते नंगल देवी के पास पिकअप गाड़ी नंबर एचपी 09 सी 8073 को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी से 3.09 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने सुरेश राणा और परीक्षित नाम के दो युवकों को चिट्टे के साथ दर दबोचा, जो कोटखाई क्षेत्र के निवासी हैं। गाड़ी में सवार निधि नाम की युवती रोहडू क्षेत्र निवासी बताई जा रही है। बहरहाल पुलिस ने एनडीपीएक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने सैंज के पास लगाए गए नाके के दौरान गाड़ी नंबर एचपी 01 एस 0781 से 5 पेटी देसी शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने रणवीर (33) पुत्र परस राम गांव बलग निवासी को गिरफ्तार किया है।
मामले की पुष्टि डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।