{"_id":"5f511c368ebc3e54d16f42cc","slug":"crime-rampur-hp-news-sml3439076100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरू पंचायत के शिंगकान देन में एक युवक से पकड़ी 72 ग्राम चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरू पंचायत के शिंगकान देन में एक युवक से पकड़ी 72 ग्राम चरस
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले की मीरू पंचायत के शिंगकान देन में टापरी पुलिस की टीम ने एक युवक से 72 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक को चरस के साथ दबोचा।
पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम टापरी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिंगकान देन में कल्पा खंड के रोघी गांव के एक युवक को चरस के साथ धर दबोचा। थाना प्रभारी किरण कुमारी, आरक्षी सुधीर, राकेश कुमार, महिला आरक्षी प्रेम कुमारी नेगी और प्रियंका नेगी की टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान कल्पा खंड के रोघी गांव के सूर्य प्रकाश नेगी (23) को पुलिस ने 72 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। एसपी एसआर राणा ने कहा कि पुलिस ने युवक को चरस के साथ दबोचा है। युवक के खिलाफ केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।