{"_id":"5e91dc268ebc3e6fd3101a5f","slug":"crime-rampur-hp-news-sml3301574160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ में पांच दुकानों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ में पांच दुकानों का चालान
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बाजारों में दुकानों का निरीक्षण किया। रिकांगपिओ के मुख्य बाजार में तीन और सब्जी मोहला में दो दुकानों का चालान किया।
खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी शैलेश हितैषी ने सब्जियों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को दुकानों में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। बिल न होने के कारण सब्जियां बेचने वाले पांच दुकानदारों का चालान कर 6 हजार 900 रुपये जुर्माना वसूला। उन्होंने कहा कि सांगला बाजार में भी 10 दुकानों, दो सरकारी उचित मूल्य की दुकान और गैस एजेंसी में जांच की। उन्होंने दुकानदारों को रेट लिस्ट और स्टाक रजिस्टर अपडेट रखने को कहा।