{"_id":"5e58e6bf8ebc3ef39c06f24b","slug":"crime-rampur-hp-news-sml325874455","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन स्वयं ही बन गया सोसायटी का सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन स्वयं ही बन गया सोसायटी का सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलाश (कुल्लू)। कुल्लू जिले की उपतहसील नित्थर की लोट पंचायत की कृषि सेवा सहकारी समिति गौरा में राशन सोसायटी में सचिव पद की नियुक्ति पर धांधली का आरोप लगाया है। अंशधारकों ने आरोप लगाया है कि सोसायटी में पहले जो सेल्समैन था, उसने धांधली करके सचिव पद पर अपनी नियुक्ति कर दी है, जबकि इसके लिए विभाग द्वारा कोई भी साक्षात्कार नहीं किए गए। अंशधारकों का आरोप है कि क्षेत्र के कई पढ़े-लिखे युवा सचिव पद के लिए इच्छुक थे।
कृषि सेवा सहकारी समिति गौरा के अंशधारक लालचंद मारकोनी, जगपाल, अमर चंद, सुंदर सिंह, नरेश कुमार, धर्मदास, सुरेश कुमार, चंदे राम, महेंद्र, इंद्र सिंह, राकेश, प्रताप सिंह, अमी चंद का कहना है कि सभा की ओर से 2 फरवरी को जनरल हाउस रखा गया था, लेकिन इस सभा में विभाग की ओर से कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। सोसायटी में तैनात सेल्समैन ने कार्रवाई पुस्तिका स्वयं लिख दी और अपनी नियुक्ति सचिव पद के लिए कर दी। अंशधारकों ने इसको लेकर घोर आपत्ति जताई है। अंशधारकों ने इस धांधली की लिखित शिकायत एआरओ कुल्लू को भेजी है और मांग की है कि इस नियुक्ति को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए और सचिव पद के लिए विधिवत रूप से साक्षात्कार करवाए जाएं।
उधर, एआरओ कुल्लू चेतन देवी ने बताया कि उन्हें अंशधारकों की शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच होने के बाद उचित कदम उठाया जाएगा।