फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cricket trial held in 17th april

आनी में 17 अप्रैल को होंगे क्रिकेट ट्रायल

Thu, 07 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से संबंधित कुल्लू जिला क्रिकेट अकादमी के सब सेंटर आनी में नए सत्र के लिए क्रिकेट ट्रायल 17 अप्रैल को आनी में होंगे। आनी अकादमी के कोच प्रेमपॉल ने बताया कि नए सेशन 2022-23 के लिए आनी में 10 से 18 साल के बच्चों के लिए क्रिकेट ट्रायल सुबह 10 बजे शुरू होंगे। ट्रायल में सफल होने वाले इच्छुक खिलाड़ी का क्रिकेट सब सेंटर आनी में पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ हिमाचली प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। अगर कोई बल्लेबाजी का ट्रायल देगा तो उसे अपना ही बल्ला और किट साथ में लाना होगा। प्रेमपॉल ने बताया कि ट्रायल का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। ट्रायल में सफल होने के बाद पंजीकरण फीस ली जाएगी। आनी के क्रिकेट सब सेंटर ने पिछले पांच साल में अभी तक 7 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए हैं। इसके अलावा 25 खिलाड़ी जिला स्तर खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed