फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cricket competition will start from 12 in Kharga

Rampur Bushahar News: खरगा में 12 से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 09 May 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
. विजेता टीम को मिलेगी 1 लाख नकद ईनामी राशि
विज्ञापन


. प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों में जुटी कमेटी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। युवक मंडल खरगा 15/20 की ओर से 41वीं खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जा रही है। 12 मई से क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू हो रहा है। वहीं, 16 से 18 मई तक वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों में आयोजक कमेटी जुट गई है। युवक मंडल अध्यक्ष ललित नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1 लाख नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 50 हजार की राशि और ट्रॉफी मिलेगी। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। वॉलीबाल विजेता टीम को 10 हजार और उपविजेता टीम को 5 हजार की इनामी राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। क्लब के उपप्रधान सनी भंडारी, सचिव हैप्पी ठाकुर, उपसचिव चांद ठाकुर, मुख्य सलाहकार बॉबी ठाकुर, मीडिया प्रभारी महेश ठाकुर और कोषाध्यक्ष विक्की ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया है कि प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशा मुक्त समाज निर्माण का संदेश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article