{"_id":"5fce60428ebc3ecfba097c53","slug":"covid-rampur-hp-news-sml353802535","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेरी अस्पताल में होगा 20 कोविड मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेरी अस्पताल में होगा 20 कोविड मरीजों का इलाज
विज्ञापन
खनेरी अस्पताल में बनाया जा रहा कोविड केयर सेंटर।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से रामपुर के महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में कोविड हेल्थ सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है। खनेरी अस्पताल में कोरोना से संक्रमित लोगों के उपचार को लेकर वार्ड निर्माण का कार्य इन दिनों जोरशोर से चला हुआ है।
पूर्व में जहां अस्पताल पहुंचने वाले कोरोना संक्रमितों को आईजीएमसी और डीडीयू अस्पताल रेफर किया जाता था, वहीं अब अस्पताल में आने वाले कोरोना संक्रमण के मरीजों को उपचार की सुविधा मिल सकेगी। गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को लेकर प्रदेश उच्च न्यायालय ने सरकार को संक्रमण से निपटने के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए कोविड हेल्थ सेंटर का निर्माण करने के निर्देश दिए थे। यहां 20 संक्रमित मरीजों के उपचार की सुविधा होगी। प्रदेश सरकार ने अस्पताल प्रबंधन को अस्पताल में कोरोना संक्रमण के मरीजों के उपचार के लिए 10 स्टाफ नर्स, 5 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती के निर्देश दिए हैं। बीते शनिवार को उपायुक्त शिमला ने भी खनेरी अस्पताल का दौरा किया था और यहां उपलब्ध करवाए जाने वाली सुविधाओं का जायजा भी लिया था। खनेरी अस्पताल में कोविड वार्ड का निर्माण कार्य इन दिनों जोरों से चला हुआ है। अस्पताल प्रबंधन ने करीब एक सप्ताह के भीतर वार्ड का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। वहीं, कोविड वार्ड में पंजीकृत एजेंसियों से स्टाफ उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को भी अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. नरेंद्र मेहता ने बताया कि अस्पताल में कोविड हेल्थ सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है, जो एक सप्ताह के भीतर पूरा होगा। कोविड वार्ड में स्टाफ की तैनाती को लेकर प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि कोविड सेंटर में मीडियम से मॉडरेट मरीजों के उपचार की सुविधा होगी। गंभीर रूप से संक्रमितों का उपचार आईजीएमसी और डीडीयू में ही होगा।