{"_id":"5f981b348ebc3e9bcf5c6f8c","slug":"court-rampur-hp-news-sml349664970","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लीपर चोरी के तीन आरोपी भेजे चार दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लीपर चोरी के तीन आरोपी भेजे चार दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। जिले के निचार संपर्क मार्ग पर थानंग मोड़ के पास फॉरेस्ट कॉरपोरेशन के ठेकेदार के स्लीपरों की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गौरतलब है कि रविवार देर रात को निचार संपर्क मार्ग पर थानंग मोड़ के पास राजकिरण नेगी (34), कमलेश नेगी (30), कृष्ण देवी नेगी (26) जो ग्रांगे गांव निवासी हैं। ये सभी कार संख्या एचपी 26ए 2726 में सवार होकर कायल के तीन स्लीपरों को चोरी कर फरार हो गए थे। इन तीनों युवकों को पुलिस ने वाहन और स्लीपर समेत पकड़ लिया था और सोमवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित सीजीएम कोर्ट में पेश किया। यहां से तीनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब 29 अक्तूबर को तीनों को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस छानबीन कर रही है कि कहीं स्लीपर चोरी में किसी बड़े सरगना का हाथ तो नहीं है? एसपी एसआर राणा ने बताया कि तीनों युवकों को चार दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। तीनों को 29 अक्तूबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।