फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

पुलिस जवानों के संक्रमित होने पर ननखड़ी थाना सील

Thu, 03 Dec 2020 07:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
corona
corona
रामपुर बुशहर। कोरोना संक्रमण के हॉट स्पॉट बने जिला शिमला में संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार को रामपुर में 23 और कुमारसैन उपमंडल में 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, ननखड़ी में तीन पुलिस जवानों के कोरोना संक्रमित होने के बाद पुलिस थाना ननखड़ी सील कर दिया गया है। लोगों को अति आवश्यक कार्यों से ही घरों से बाहर निकलने की अपील की जा रही है। गौरतलब है कि रामपुर उपमंडल में कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बेकाबू होता जा रहा है। उपमंडल में रोजाना दर्जनों लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के लोगों में संक्रमण का खौफ बना हुआ है। वीरवार को रामपुर में कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए। इनमें से रामपुर नगर परिषद के वार्ड एक से एक, बक्खन निरमंड से एक, बरकेल ननखड़ी 1, ननखड़ी 6, शोली ननखड़ी 2, दलाश कुल्लू एक, ज्यूरी एक, झाकड़ी एक, खनेरी 3, धारगौरा 5 और कुमसू का 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। वहीं, कुमारसैन उपमंडल में वीरवार को 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से बड़ागांव के 2, कोटगढ़ 2, कुमारसैन 6, वीरगढ़ 5 और नारकंडा में 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने कहा कि वीरवार को उपमंडल में 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण की बढ़ती रफ्तार चिंता का विषय है, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को एहतियात और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने जरूरी कार्यों से ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed