{"_id":"5f942fda8ebc3e9b88175b02","slug":"corona-rampur-hp-news-sml349385137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल में कोरोना पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार रात क्षेत्र में कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक जगोटी (चिड़गांव), एक यूको बैंक टिक्कर, एक व्यक्ति न्यू सेरी (रोहड़ू), जबकि एक व्यक्ति चमारू (जुब्बल) में कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्तियों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से एक को डीडीयू शिमला रेफर किया गया है। एक व्यक्ति को कोविड सेंटर रोहड़ू में भर्ती किया गया है जबकि, दो कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को होम आइसोलेट किया गया है।
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को आई कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में चार नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी ट्रेवल हिस्ट्री के लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है। समय-समय पर लोगों को प्रशासन की ओर से जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में सभी लोगों को स्वयं अपना बचाव करना होगा। प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का सभी को पालन करना अनिवार्य है।