फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

खनेरी अस्पताल में निकले कोरोना के 8 मामले

Tue, 22 Sep 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर में आठ कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद प्रशासन ने छह संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर भेज दिया, जबकि दो को घरों में आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आठ लोगों में कोरोना के लक्षण होने पर उनके खनेरी अस्पताल में जांच के लिए सैंपल लिए गए। जांच करने के बाद आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि तीन लोग ओपोडी, दो महिला के संपर्क में, जबकि तीन लोग होम क्वारंटीन थे।
विज्ञापन

प्रशासन ने तीन कोरोना पॉजिटिव लोगों को कोविड केयर सेंटर पाटबंगला बिजली विश्रामगृह और तीन को कोविड केयर सेंटर मशोबरा के लिए भेज दिया है। जबकि, दो कोरोना पॉजिटिव लोगों को जगातखाना में अपने घर क्वारंटीन किया है। एक परिवार के तीन सदस्य मां-बाप और उनका छह साल का बच्चा पॉजिटिव निकला है, जो नित्थर के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल में आठ कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जबकि, पिछले कल एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली थी। उसके संपर्क में दो लोग आए हैं जबकि अन्य लोगों में कोरोना के लक्षण आने के बाद उनके सैंपल लिए गए जो कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। छह को कोविड केयर सेंटर भेज दिया है जबकि दो कोरोना पॉजिटिव को अपने घर आइसोलेट कर दिया गया है।

वहीं, रिकांगपिओ में मंगलवार को 123 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सापनी गांव का दंपती और एक कर्मचारी जो चुनाव कार्यालय रिकांगपिओ में कार्यरत है, शामिल हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि 123 सैंपलों के टेस्ट किए गए। इनमें तीन पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed