फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   CBSE School Rampur emerged as the winner of the volleyball competition

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में सीबीएसई स्कूल रामपुर रहा विजेता

Fri, 28 Aug 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
. डंसा स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू
विज्ञापन

. प्रतियोगिता में 39 स्कूलों के 405 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंसा में चार दिवसीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बीडीसी सदस्य लालसा डंसा मुरार कांत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच सीबीएसई स्कूल रामपुर और पीएमश्री स्कूल रामपुर के मध्य खेला गया, जिसमें सीबीएसई स्कूल रामपुर विजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में सीबीएसई स्कूल रामपुर ने पीपीएस रायशरण को हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 अगस्त तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 39 स्कूलों से 405 छात्र खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता से पहले स्कूल के प्रधानाचार्य सह देव नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सभी खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। मार्च पास्ट में सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि मुरार कांत ने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article