{"_id":"6a916fb38e867eb4ff06df35","slug":"clash-between-two-groups-in-nerwa-cross-cases-registered-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-168290-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने रास्ता रोकने, गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। नेरवा बाजार स्थित डुंडी माता मंदिर के पास रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। दोनों पक्षों ने रास्ता रोकने, गाली-गलौज और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। मशरां निवासी हर्ष भंडारी ने अपने साथी राहुल सिसोदिया के साथ नेरवा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह करीब 10:30 बजे निखिल और निखिलेश शर्मा ने डुंडी माता मंदिर के पास कार खड़ी कर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट भी की गई। हर्ष भंडारी और राहुल सिसोदिया को इस घटना में चोटें आई हैं। शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। दूसरे पक्ष से चलाराना निवासी निखिल ने निखिलेश शर्मा के साथ नेरवा थाना में शिकायत दर्ज करवाई। निखिल ने आरोप लगाया कि हर्ष भंडारी ने दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ उनका रास्ता रोका। यह घटना डुंडी माता मंदिर के पास हुई। वाहन संख्या एचपी-17एफ-1939 का इस्तेमाल किया गया। उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना में निखिल को चोटें आई हैं। पुलिस दोनों शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।