फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्यों को सौंपी निगरानी की कमान

Tue, 22 Sep 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के कार्यवाहक उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि कोविड-19 के दौरान जिले के सभी पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्यों को निगरानी व्यक्ति, जबकि पंचायत सचिवों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिले की सभी पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों और मजदूरों का पंजीकरण करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अब चौरा पुलिस बैरियर से स्वस्थ कर्मचारियों और पंजीकरण करने वाले अधिकारियों को वापस बुला लिया गया है। यहां तक कि गांव के परिवार के सदस्य या रिश्तेदार अपने गांव में प्रवेश करते हैं, तो उन्हें भी ग्राम पंचायत के रजिस्टर में अपनी एंट्री करवाना अनिवार्य होगा। पंचायत सचिव और सहायक को इस आदेश के अनुसार कोविड-19 का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें ग्राम पंचायत की ओर से बाहर से गांव आने वाले की एंट्री रजिस्टर को चेक करने का अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के पंचायत प्रधानों और वार्ड सदस्यों को हिदायत दी गई है कि उनके गांव में बाहरी व्यक्ति प्रवेश करता है तो उन्हें 24 घंटे के भीतर ही आशा वर्कर और स्वास्थ्य कर्मचारी को सूचना देना अनिवार्य होगा। प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों को ग्रामीण स्तर पर 10 दिन का होम क्वारंटीन की सुविधा देनी होगी। आशा वर्कर और स्वास्थ्य कर्मचारियों को ग्राम पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्यों की ओर से दी गई सूचना पर तत्काल जाकर होम क्वारंटीन की सुविधाओं का जायजा लेना होगा। यदि यहां सुविधाओं का अभाव होता है तो पंचायत प्रधान को तुरंत संस्थागत क्वारंटीन करके संबंधित एसडीएम को सूचना देनी होगी। क्वारंटीन रहने वाले व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच और कोविड-19 टेस्ट स्थानीय आशा वर्कर और स्वास्थ्य कर्मचारी की ओर से किया जाएगा। यदि व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तुरंत होम आइसोलेट और जिला प्रशासन की ओर से डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर भेजने की व्यवस्था होगी। अश्वनी कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य को अपने वार्डों में रखे गए होम क्वारंटीन व्यक्ति पर निगरानी रखनी होगी। यदि कोई उल्लंघन करते पाया जाता है तो पंचायत प्रधान को तुरंत सूचित करना होगा। इसके बाद एसडीएम और बीडीओ को इसकी सूचना देनी होगी। नियमों की उल्लंघना करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed