{"_id":"5f68d8958ebc3ee1db1141e0","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3458482185","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में पहली बार कोरोना पॉजिटिव से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन वार्ड को सील कर दिया है। सापनी निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्क्त होने पर रिकांगपिओ आपातकालीन वार्ड में दाखिल किया गया। बुजुर्ग की हालात गंभीर होने पर उसे डीडीयू अस्पताल शिमला के लिए रेफर किया जा रहा था कि इस समय रिकांगपिओ अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया। बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने किन्नौर जिले के विभिन्न स्थानों से 180 सैंपल रैपिड एंटीजन टेस्ट से किए। इनमें से 24 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। कोरोना पॉजिटिव आए लोगों में से 23 को होम आइसोलेशन किया गया है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डा. सोनम नेगी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव में 23 ग्रेफ के मजदूर हैं जबकि एक सापनी गांव के बुजुर्ग शामिल था, जिनका देहांत हो गया।