{"_id":"6a92e2d7ce595e669e0e3230","slug":"demands-of-pensioners-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-168386-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन एक को करेगी विधानसभा का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन एक को करेगी विधानसभा का घेराव
विज्ञापन
सदस्यों ने सरकार पर लंबित मांगों और वादाखिलाफी का लगाया आरोप
निर्धारित समय बीत जाने पर राशि जारी न करने पर पेंशनरों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन (पीडब्ल्यूए) खंड रामपुर के 100 से अधिक सदस्य एक सितंबर को शिमला में विधानसभा का घेराव करेंगे। यह निर्णय शनिवार को खंड अध्यक्ष बुद्धि सिंह चौहान की अध्यक्षता में लिया गया। पेंशनरों ने सरकार पर लंबित मांगों को पूरा न करने और वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
खंड महासचिव अमोलक राम ने बताया कि एक सितंबर को शिमला में प्रस्तावित रोष रैली में रामपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में पेंशनर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके साथ दो बार वादाखिलाफी की है। मुख्यमंत्री के साथ 13 मई को बैठक में दिए आश्वासन पूरे नहीं हुए हैं। सरकार ने वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित एरियर की 40 फीसदी राशि 31 जुलाई 2026 से पहले जारी करने का वादा किया था। यह राशि निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद जारी नहीं की गई है। महंगाई भत्ते (डीए) में 15 फीसदी से संबंधित लंबित किस्तों की घोषणा 15 अगस्त को किए जाने का आश्वासन भी पूरा नहीं हुआ।
पेंशनरों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के आश्वासन पूरे नहीं हुए। वर्ष 2016 से 2022 के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 40 फीसदी एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। मेडिकल बिलों का भुगतान भी एक बड़ी समस्या बना हुआ है। सरकार ने एक माह में भुगतान का वादा किया था। लेकिन विभागों को पर्याप्त राशि नहीं मिली है। इसके चलते कई पेंशनरों के बिल अटके हुए हैं। 1 सितंबर की रोष रैली में हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े 18 पेंशनर संगठन शामिल होंगे।