फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

बीएमओ समेत एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव

Thu, 10 Sep 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के खंड चिकित्सा अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। चिकित्सा अधिकारी की सोलन में की गई कोरोना जांच के बाद उनके संक्रमित होने का खुलासा हुआ है। वहीं, बीएमओ के प्राथमिक संपर्क में आए एक स्वास्थ्य कर्मी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीएमओ की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वीरवार को ननखड़ी अस्पताल बंद रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीएमओ ननखड़ी के कोरोना पॉजिटिव होने का खुलासा सोलन में हुई जांच के बाद हुआ है। इससे पहले बीएमओ ने ननखड़ी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ 4 सितंबर को बैठक की थी। इस दौरान करीब 25 स्वास्थ्य कर्मी उनके प्राथमिक संपर्क में आए। पांच सितंबर को बीएमओ सोलन गए थे और आठ सितंबर को उनकी कोरोना जांच की गई थी। बीएमओ के कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के तीन कर्मियों के सैंपल लेकर आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। यहां से दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि एक कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को शेष 22 स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि बीएमओ ननखड़ी की सोलन में हुई स्वास्थ्य जांच के बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आए दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 22 कर्मियों के शुक्रवार को सैंपल लिए जाएंगे। अस्पताल को शुक्रवार को बंद रखा गया था। शनिवार को अस्पताल की सैनिटाइजेशन के बाद खोला जाएगा। अस्पताल में अन्य ब्लॉक से स्टाफ की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को संक्रमण से बचने के लिए सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed