{"_id":"5f4fd5388ebc3e54373926c1","slug":"corona-rampur-hp-news-sml343698311","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में एक साथ 15 मजदूर कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में एक साथ 15 मजदूर कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले में मंगलवार देर रात एकसाथ कोरोना के 15 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त को पूह उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से 113 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इनमें से मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में 89 के सैंपल निगेटिव पाए गए। जबकि 15 की रिपोर्ट पॉजिटिव पॉजिटिव आई है।
बताया जा रहा है कि सभी आठ संक्रमित मजदूर टाटा ट्रांसमिशन टीडोंग परियोजना में काम करते हैं। इन सभी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है। ये सभी 22 अगस्त को पश्चिमी बंगाल के मालदा से किन्नौर के लिए निकले थे और 26 अगस्त को बस से किन्नौर पहुंचे थे। इन सभी को क्वारंटीन किया गया था। इन सभी के 31 अगस्त को सैंपल लिए गए थे। जिले में अभी तक 28 अप्रैल के बाद 4,671 लोग बाहर से यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 4,870 सैंपल लिए गए हैं। 89 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से 62 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि, 27 मामले सक्रिय हैं। जिले में 3,586 लोगों ने 14 दिन की क्वांरटीन अवधि को पूरा कर लिया है और इस समय 854 लोग होम क्वांरटीन, 204 संस्थागत क्वांरटीन, जबकि 19 होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि 7 व्यक्ति जिला कोविड केयर केंद्र में उपचाराधीन हैं। बुधवार को 64 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि किन्नौर में 15 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। ये सभी दो अगस्त को पश्चिमी बंगाल के मालदा से निकले और 20 अगस्त को बस से किन्नौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी क्वारंटीन थे, इसलिए लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।