{"_id":"5f90582e8ebc3e9bfe29da0c","slug":"corona-case-rampur-hp-news-sml34911695","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में 22, रामपुर में 2 और रोहड़ू में 3 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में 22, रामपुर में 2 और रोहड़ू में 3 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/ रिकांगपिओ/रोहड़ू। जनजातीय जिला किन्नौर में 22, रामपुर में दो और रोहड़ू उपमंडल में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बुधवार को कुल 27 मामले कोरोना के नए आए हैं।
किन्नौर जिले के हांगो 13, पूह 5 और लिप्पा गांव में दो, ज्ञाबुंग गांव का 42 वर्षीय पुरुष और रिकांगपिओ का 35 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया है।
किन्नौर जिले के पूह खंड में बुधवार को कोरोना संक्त्रस्मण के 22 नए मामले सामने आए हैं। गौर हो कि बीते दिनों लियो गांव के एक व्यक्ति की कोरोना संक्त्रस्मण से मौत हो गई थी। इसके बाद से लियो और हांगो गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया था। बुधवार को किन्नौर जिले के हांगो गांव में एक साथ 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पूह में पांच और लिप्पा गांव में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को जिले में कोविड-19 के 39 सैंपल लिए गए, इनमें से 22 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
इस बारे में किन्नौर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि पॉजिटिव आने वालों में ज्ञाबुंग गांव का 42 वर्षीय पुरुष और रिकांगपिओ का 35 वर्षीय पुरुष शामिल है।
विज्ञापन
उपमंडल रोहड़ू में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसमें जुब्बल के दो और एक व्यक्ति रोहड़ू का है। कोरोना पॉजिटिव आए लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इन सभी को होम आइसोलेशन कर दिया गया है। डेडिकेटिड कोविड सेंटर रोहड़ू के नोडल अधिकारी डॉ. दलीप शर्मा ने कहा कि बुधवार शाम पांच बजे तक आई रिपोर्ट्स में कोरोना के तीन नए मामले आए हैं। कोरोना संक्त्रस्मितों को होम आइसोलेट किया गया।
इस बारे में एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने कहा कि रोहड़ू उपमंडल में रोजाना कोरोना के मामले आए रहे हैं। बिना ट्रैवल हिस्ट्री के लोग कोरोना संक्त्रस्मित हो रहे हैं। जो चिंता का विषय है। सभी को बचाव करना होगा। प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
उधर रामपुर बुशहर के डकोलढ़ क्षेत्र के दंपती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पहले ये दोनों होम आइसोलेट थे। प्रशासन के अनुसार बुधवार को डकोलढ़ में एक दंपती कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दोनों घर पर ही आइसोलेट थे। कोरोना के रोजाना आ रहे मामलों से प्रशासन के लिए मुश्किलें बढ़ीं हैं। तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने कहा कि डकोलढ़ का दंपती पॉजिटिव आया है।