फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress remembers Virbhadra Singh in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह को किया याद

Wed, 08 Jul 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Congress remembers Virbhadra Singh in Rampur
पदम पैलेस रामपुर में दिवंगत वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर और मौन रखकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया। पदम पैलेस रामपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में दिवंगत वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों को याद किया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा। सभा में राजा साहब अमर रहे के नारे गूंज उठे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह विकास के मसीहा थे। उन्होंने अपने छह बार के मुख्यमंत्री काल में प्रदेश के कोने-कोने का बिना किसी क्षेत्रीय भेदभाव के एक समान विकास सुनिश्चित किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इस मौके पर संकल्प लिया कि वीरभद्र सिंह के दिखाए गए जनकल्याण के मार्ग पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस महासचिव राजीव ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देश रतन शर्मा, नवनिर्वाचित बीडीसी अध्यक्ष पूजा डोगरा, आरडी कंवर, अधिवक्ता डीडी कश्यप, राजेश लारजू, मुकेश शर्मा, संजय मेहता, जसवीर ठाकुर, भूपेश धीमान, बृज लाल, राहुल सोनी, मोंटी गोयल, राजेश गुप्ता, मोहन भाटिया और मनीष चौहान सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article