{"_id":"6aca2f27eccb17d0750fed1d","slug":"community-feast-at-dundi-mata-temple-on-the-19th-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-172095-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डुंडी माता मंदिर में भंडारा 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डुंडी माता मंदिर में भंडारा 19 को
विज्ञापन
नवरात्रों को लेकर मंदिर कमेटी ने सभी तैयारियां की पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। शारदीय नवरात्र के अवसर पर नेरवा स्थित प्रसिद्ध डुंडी माता मंदिर में 19 अक्तूबर को नवमी के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बलदेव तंगड़ाइक शिष्टु ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और कन्या पूजन किया जाएगा। इसके बाद भंडारा शुरू होगा, जो शाम तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें माता के दर्शन करने और प्रसाद ग्रहण करने में परेशानी न हो।
मंदिर कमेटी ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर मां डुंडी का आशीर्वाद लेने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। डुंडी माता मंदिर क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है। यहां हर वर्ष होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता के दरबार में शीश नवाते हैं।