{"_id":"610192bd8ebc3e58763c7d7d","slug":"cloud-burst-in-raksham-villagers-fled-leaving-homes-rampur-hp-news-sml37847892","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षम में बादल फटा, घरों को छोड़कर भागे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षम में बादल फटा, घरों को छोड़कर भागे ग्रामीण
विज्ञापन
रक्षम पंचायत में बादल फटने से आए मलबे के कारण दलदल में तबदील हुआ खेत। संवाद
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बरसात कहर बरपा रही है। जिले के रक्षम गांव के पास बुधवार सुबह 6:30 बजे पहाड़ी पर बादल फट गया। इससे हुका नाले में बाढ़ आ गई। जैसे ही ग्रामीणों ने बाढ़ का शोर सुना वे डर के मारे घरों से बाहर भाग गए। बाढ़ आने से क्षेत्र में लाखों का नुकसान हुआ है।
रक्षम गांव और कॉलोनी के बीच हुका नाले में बाढ़ आने से नरेश नेगी और छैरिंगपती की गोशालाओं को क्षति पहुंची है। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक कूहलों को नुकसान हुआ है। कई खेतों में मलबा भर गया है। नाले में वन विभाग के द्वारा लगाई करीब 50 क्रेटवाल, पंचायत की ओर से बनाई 500 मीटर सुरक्षा दीवार और पैदल रास्ता भी बाढ़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रधान सुशील कुमार नेगी और पूर्व प्रधान टिकम नेगी ने कहा कि बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे रक्षम की शोशला पहाड़ी में तूफान और बारिश के बीच अचानक जोर की गड़गड़ाहट हुई। इससे बादल फट गया। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में पानी आने से हुका नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने की सूचना मिलते ही ग्रामीण रिहायशी मकानों को छोड़ कर बाहर निकल गए। ग्रामीणों ने गोशालाओं में रखी गायों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। फिलहाल स्थिति सामान्य है और हुका नाले का जलस्तर भी कम हो गया है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम भी पटवारी दीप कुमार नेेगी अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
तहसीलदार सांगला जयचंद धीमान ने बताया कि रक्षम के हुका नाले में बाढ़ आने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही राजस्व टीम ने मौके का जायजा लिया।