{"_id":"69ecb0a7b9fda7c68b095fa8","slug":"cleanliness-survey-cleanliness-drive-intensifies-in-narkanda-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-158842-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण : नारकंडा में सफाई अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण : नारकंडा में सफाई अभियान तेज
विज्ञापन
नारकंडा में गीले और सूखे कचरे के प्रबंधन को लेकर स्थानीय लोगों को बांटे कूड़ेदान। संवाद
गीला-सूखा कचरा अलग देने की अपील, नगर पंचायत ने कूड़ेदान बांटे
दीवारों पर वाल पेंटिंग से भी किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 अभियान के तहत नगर पंचायत नारकंडा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आम जनता की भागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है।
नगर पंचायत ने शहरवासियों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए अलग-अलग कूड़ेदान वितरित किए हैं। इस पहल का उद्देश्य घर-घर से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान सुनिश्चित करना है। इससे स्वच्छता मानकों को और सुदृढ़ किया जा सके। इससे कचरा प्रबंधन में सुधार के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
नगर पंचायत के सचिव रजनीश चौहान ने लोगों से अपील की कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कूड़ेदानों में डालकर सफाई कर्मचारियों को सौंपें। उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझकर सहयोग करे, तो नारकंडा स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बना सकता है और स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में बेहतर स्थान हासिल कर सकता है।
विज्ञापन
नगर पंचायत की ओर से शहर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित हो रही है। इसके अलावा दीवारों पर जागरूकता के लिए आकर्षक वाल पेंटिंग बनाई जा रही हैं, जो लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर रही हैं।
सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत कर उन्हें स्वच्छ और उपयोगी बनाया जा रहा है। वहीं सत्यानंद स्टोक्स पार्क में प्लास्टिक की खाली बोतलों से वेस्ट टू वंडर थीम पर आकर्षक कलाकृति तैयार की गई है, जो स्वच्छता और पुनर्चक्रण का संदेश दे रही है।