{"_id":"6aae964ed3f704c7580e6462","slug":"childrens-science-congress-held-at-pm-shri-school-rampur-concludes-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170182-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के आदित्य शर्मा और निकित ठाकुर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के आदित्य शर्मा और निकित ठाकुर प्रथम
विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल में आयोजित बाल विज्ञान कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्याति
पीएम श्री स्कूल रामपुर में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में शनिवार को उपमंडल स्तरीय हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का समापन हुआ। बाल विज्ञान कांग्रेस में 45 स्कूलों 365 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। दो दिवसीय विज्ञान उत्सव में रामपुर, सराहन और ननखड़ी खंड विभिन्न स्कूलों से आए बाल वैज्ञानिक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थी विज्ञान प्रश्नोत्तरी, अभिनव विज्ञान मॉडल, विज्ञान गतिविधि कॉर्नर और गणित ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के आदित्य शर्मा और निकित ठाकुर प्रथम, डीपीएस स्कूल अंशिता कपूर और तानिश ठाकुर द्वितीय, कमला मेमोरियल स्कूल रामपुर अनन्या और यशस्वी बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में पीएम श्री स्कूल रामपुर की अंजलि और नीतू कुमारी प्रथम, डीपीएस स्कूल की परिशा शर्मा और सिमोन द्वितीय, सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस की सोनाक्षी ठाकुर और अंशुल जिंटा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में सिग्मा स्कूल रामपुर से कनक शर्मा और दीक्षा प्रथम, स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर रुद्र प्रताप सिंह धीमान और लीना ठाकुर द्वितीय, डीपीएस स्कूल झाकड़ी की अक्षिता कपूर और अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित ओलंपियाड के कनिष्ठ वर्ग में सनशाइन स्कूल के योवेला देवयानी प्रथम, डीपीएस स्कूल झाकड़ी की आर्याही द्वितीय और फांचा स्कूल के हिमांशु ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में डीपीएस झाकड़ी के अराध्य प्रताप सिंह वर्मा प्रथम, शिव शक्ति स्कूल नीरथ के अनुराग द्वितीय और पीएम श्री स्कूल रामपुर की छात्रा सिया तृतीय रहीं। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में डीपीएस स्कूल के अरविंद दिग्विजय सिंह प्रथम, डीएवी स्कूल दत्तनगर के पारस शर्मा द्वितीय और स्प्रिंगडेल स्कूल की सोनम नेगी तृतीय स्थान पर रहीं।विज्ञान गतिविधि कनिष्ठ वर्ग में डीएवी स्कूल रामपुर की परिधि प्रथम, सनशाइन स्कूल रामपुर की मार्या द्वितीय और नीरथ स्कूल के नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर के शिवांश नेगी प्रथम, पीएम श्री स्कूल रामपुर तन्वी महाजन द्वितीय और सनशाइन स्कूल रामपुर की परिनिधि चौहान तृतीय रहीं। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में राजकीय माध्यमिक स्कूल दत्तनगर के नमन प्रथम, डीपीएस स्कूल झाकड़ी की अन्या बेदी द्वितीय और झाकड़ी स्कूल की शाल्लू ने तृतीय स्थान हासिल किया। अभिनव विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में सनशाइन स्कूल रामपुर यशस्वी प्रथम, पीएम श्री स्कूल रामपुर आयुषश्री द्वितीय और डीपीएस स्कूल के हर्षल तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में कृतिका प्रथम, कार्तिक द्वितीय और गुंजन ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला के उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला शिमला के सहयोग से किया। कार्यक्रम के समापन पर बीडीओ रामपुर अंकुश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।