{"_id":"67b332e3ffb376415502d2f5","slug":"child-development-project-rohru-organized-one-day-workshop-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-130044-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना कार्यालय रोहड़ू में कार्यशाला के दौरान उपस्थित महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विकास परियोजना रोहडू ने किया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। बाल विकास परियोजना रोहडू के अंतर्गत सोमवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सीडीपीओ रोहड़ू डाॅ. मोनिक नैंटा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने वीडियो कांन्फ्रेस के जरिये कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यशाला में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में सभी को अवगत करवाया। इसके अलावा बेटी है अनमोल योजना, सुख शिक्षा योजना, नारी शक्ति, सुख आश्रय, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, शगुन योजना के बारे में जानकारी दी गई। कार्याशाला में करीब सौ महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को मातृ वंदना योजना के बारे में मिशन शक्ति के परियोजना समन्वयक कृष्ण चौहान और मनोज वर्मा ने जानकारी दी। कार्यशाला में चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक राम चंद, सखी वन स्टॉप सेंटर शिमला से आई दीपिका शर्मा ने वन स्टॉप सैंटर स्कीम के बारे में महिलाओं को बताया। परियोजना समन्वयक राम चंद ने चाइल्ड हेल्पलाइन, पोक्सो एक्ट, बाल श्रम अधिनियम, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी वर्कर भी उपस्थित रहीं।