{"_id":"6a3bd56fbdb50256b60822dc","slug":"case-registered-under-the-ndps-act-at-rohru-police-station-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-163187-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 4.6 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 4.6 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस थाना रोहड़ू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू।
पुलिस ने रोहड़ू क्षेत्र में 4.6 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 23 जून को गुप्त सूचना के आधार पर थाना रोहड़ू की डिटेक्शन सेल ने हाटकोटी-रोहड़ू मार्ग पर महेंदली के पास नालू क्षेत्र में एक वाहन को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के पास से 4.6 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पुलिस ने मामले में जुब्बल तहसील के धार गांव निवासी 41 वर्षीय मनोरंजन कुमार, सुंदली गांव निवासी 43 वर्षीय गोपी चंद और गुंटू गांव निवासी 41 वर्षीय रजत ओक्टा को गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसएसपी ने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी एवं नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।