{"_id":"5f2d77b78ebc3e3d051e7397","slug":"carburnt-rampur-hp-news-sml3409779173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-5 पर खड़ी कार को लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-5 पर खड़ी कार को लगा दी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाने से करीब एक किलोमीटर दूर गौरा चौक के पास शरारती तत्वों ने एक कार को आग लगाकर फूंक दिया। वीरवार देर रात इस घटना को अंजाम देने के बाद हुड़दंगी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार देर रात नेशनल हाईवे-5 पर गौरा चौक के पास एक कार में आग भड़क गई। घटना की सूचना यहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। वहीं, मौके पर दमकल वाहन भी पहुंच गया और आग की चपेट में आई कार पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक अज्ञात लोगों ने कार में आग लगाई और वे मौके से फरार हो गए। कार संख्या एचपी 92-9002 के मालिक अविनाश, पुत्र रोशन लाल, निवासी वार्ड नंबर 3 ने भी पुलिस में अज्ञात लोगों की ओर से उसकी कार को आग लगाने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 435 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि रामपुर क्षेत्र में वाहनों के साथ तोड़फोड़ के मामले बीते वर्षों में भी पेश आ चुके हैं। वहीं, शहर के साथ लगते ब्रौ क्षेत्र में भी बीते वर्षों में हुड़दंगियों ने कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया था।
डीएसपी रामपर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने स्वयं मौके का निरीक्षण किया है। वर्मा ने बताया कि मामले में संलिप्त लोगों को पुलिस जल्द पकड़ लेगी।