{"_id":"65200124ba3ce8872b0becf4","slug":"canteen-of-khaneri-hospital-evacuated-with-the-help-of-police-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-6489-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुलिस की मदद से खाली करवाई खनेरी अस्पताल की कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुलिस की मदद से खाली करवाई खनेरी अस्पताल की कैंटीन
विज्ञापन
30 सितंबर को टेंडर पूरा होने के बाद भी संचालक खाली नहीं कर रहा था कैंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर (बुशहर)। चार जिले के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में संचालित कैंटीन अस्पताल प्रशासन को पुलिस की मदद से खाली करवानी पड़ी। पुराना टेंडर समाप्त होने के बाद भी संचालक कैंटीन खाली नहीं कर रहा था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को पुलिस की मदद से कैंटीन खाली करवा दी। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने कैंटीन नए सिरे से अलॉटमेंट करवा दी है।
शुक्रवार को खनेरी में अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस बल की मदद से कैंटीन को खाली करवाया गया। इस कैंटीन का टेंडर 30 सितंबर को पूरा हो चुका था। इसके बाद भी कैंटीन संचालक खाली करने में आना कानी कर रहा था, जबकि अस्पताल प्रशासन ने 30 सितंबर को टेंडर पूरा होने से पूर्व ही नई अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर नए ठेकेदार को कैंटीन अलॉट कर दी थी। ऐसे में पूर्व में कैंटीन चलाने वाला ठेकेदार कैंटीन छोड़ने को तैयार नहीं हो रहा था। हालांकि अस्पताल प्रशासन द्वारा संचालक को बार-बार कैंटीन खाली करवाने को कहा जा रहा था, लेकिन जब संचालक कैंटीन खाली न करने को लेकर अड़ा रहा तो पुलिस की मदद से कैंटीन खाली करवाई गई। कैंटीन संचालक की ओर से मौके पर पहुंचे एक व्यक्ति ने अस्पताल प्रशासन के समक्ष लिखित में अस्पताल प्रशासन को कैंटीन खाली करने की सूचना दी।
उधर, खनेरी अस्पताल के कार्यकारी एमएस डॉ. पदम शर्मा ने कहा कि पूर्व में कैंटीन चला रहे संचालक को बार-बार सूचित करने के बाद भी जब वह कैंटीन खाली नहीं कर रहा था तो पुलिस की मदद से उसे यहां से हटाया गया। अब कैंटीन खाली कर नए ठेकेदार के सुपुर्द कर दी गई है।