फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   camp in pg college rampur

Rampur Bushahar News: निंबध लेखन में शालिनी प्रथम

Sun, 25 Dec 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
camp in pg college rampur
पीजी कॉलेज रामपुर में वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर मौजूद शिक्षक और वि - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में वाणिज्य विभाग ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राजन नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वरिष्ठ सह आचार्य डॉ. टीडी वर्मा ने मुख्य अतिथियों और विद्यार्थियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व छात्र अधिवक्ता नागेंद्र कुमार और तनुजा ठाकुर ने बतौर स्रोत व्यक्ति शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिनियम 2019 के प्रावधानों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ता के अधिकारों और शिकायतों के निवारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नारा लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

निंबध लेखन में शालिनी ने पहला, अलिशा ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में वंशिका गुप्ता ने पहला, काजल ने दूसरा और निकिता और अनामिका ने तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण स्पर्धा में सूर्यांश पहले, रमिना दूसरे और प्रवेश तीसरे स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में पहला स्थान टीम सी, दूसरा स्थान टीम ए और टीम बी तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में कृतिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष ने दूसरा और स्मृति शर्मा ने तीसरा स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रो. सुरेखा नेगी, प्रो. राजेश नेगी, डॉ. प्रताप ठाकुर, डॉ. सतपाल, प्रो. नौरबू नेगी और डॉ. दिव्या चौहान ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। रहे। मंच संचालन छात्रा ललिता और शालू गौतम ने किया। कार्यक्रम के अंत में सहायक आचार्य प्रो. ईश्वर नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed