फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Buses are not being run for Garha Panchayat

Rampur Bushahar News: गढ़ा पंचायत के लिए नहीं चलाई जा रही बस

Wed, 08 Oct 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की गढ़ा पंचायत के लिए बनी सड़क को सरकार ने दो साल पहले भारी वाहनों के लिए पास कर दिया है। इसका फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। इसके बावजूद परिवहन निगम बस नहीं चला रहा है। पंचायत के उप प्रधान दिनेश घुंटा ने बताया है कि कई बार परिवहन निगम के अधिकारियों से बस चलाने की मांग कर चुके हैं।पत्राचार के माध्यम से भी निगम से इस रूट पर बस चलाने का आग्रह कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बस के चलने से गढ़ा पंचायत के गढ़ा, बजाथल,खांनटी,कोंथाली, बसुआ और घुनटाड़ी गांव को लाभ होगा। पोलिया और केदी पंचायतों के लोग भी लाभान्वित होंगे। बस सुविधा न होने के कारण लोगों को मजबूरन निजी वाहनों में कई गुना अतिरिक्त किराया अदा करना पड़ रहा है। सीता राम, पदम घुंटा, इंद्र, कंवर सिंह घुंटा, मेला राम शर्मा, सुरेंद्र क्लेट, भगत राम, पूर्व उप प्रधान गोविंद घुंटा, सुरेश थापन, गोपी थापन, संगत राम ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से गुहार लगाई है कि इस रूट पर प्राथमिकता के आधार पर बस चलाई जाए। परिवहन निगम के नेरवा स्थित बस अड्डा प्रभारी रोशन गजटा ने बताया कि नेरवा डिपो में स्टाफ और बसों की कमी होने के कारण नए रूटों पर बसें नहीं चला पा रहे हैं। नई बस मिलने और स्टाफ की कमी पूरी होने पर इस रूट पर बस चला दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article