फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus service is not running on Sunday in Pagramang

Rampur Bushahar News: पग्रामंग में रविवार को नहीं चल रही बस सेवा, चार पंचायतों के लोग परेशान

Tue, 28 Oct 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
बस सेवा न चलने से निजी वाहनों में अधिक किराया देकर सफर कर रहे ग्रामीण
विज्ञापन

बस सेवा जल्द बहाल नहीं हुई, तो निगम के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन : अजीत
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर(किन्नौर)।
भावावैली के पग्रामंग क्षेत्र में रविवार के दिन हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा नहीं चलाई जा रही। इससे चार पंचायतों चगांव, उरनी, यूला और मीरू के ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण निजी वाहनों में भारी भरकम किराया देकर सफर कर रहे हैं। दुर्गम क्षेत्र के लोगों का निगम की बसों में ही आना-जाना रहता है। रोजाना ग्रामीण उपमंडल और जिला मुख्यालय की ओर अपने कार्यों से जाते हैं। उरनी ग्राम विकास सोसायटी के अध्यक्ष अजीत नेगी ने कहा कि रविवार को बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बसों में अधिकतर गरीब तबके के लोग सफर करते हैं। ऐसे में पथ परिवहन निगम की अनदेखी हजारों ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों में परिवहन निगम के खिलाफ रोष पनप रहा है। उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन से रविवार के दिन बस सेवा चलाने की मांग उठाई है। उन्होंने चेताया कि यदि निगम इस क्षेत्र में रविवार को बस सेवा नहीं चलाता है, तो निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed