फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bus routes effected by rain and land sliding

Rampur Bushahar News: रामपुर में 64 बस रूट ठप, जान जोखिम में डाल सफर कर रहे लोग

Mon, 31 Jul 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Mon, 31 Jul 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
bus routes effected by rain and land sliding
गानवीं  कूट क्याव संपर्क मार्ग भूस्खलन से एक सप्ताह से बंद। संवाद
रामपुर बुशहर। भारी बरसात के बाद रामपुर उपमंडल में अब तक जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। परिवहन, पेयजल, बिजली और यातायात व्यवस्थाएं अब तक पटरी पर नहीं लौट पाई हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। सोमवार को रामपुर उपमंडल के 64 रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। रामपुर, आनी और निरमंड उपमंडल के अधिकतर ग्रामीण रूट ठप पड़े हैं, जिसके चलते हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सोमवार को रामपुर उपमंडल के 64 रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही ठप रही। आनी और रामपुर में परिवहन निगम की 19 बसें सड़कें बाधित होने के कारण फंस गई हैं। उपमंडल के ननखड़ी का बीते एक सप्ताह से भी अधिक समय से संपर्क कटा हुआ है, जिस कारण क्षेत्र के आठ बस रूट ठप पड़े हैं। वहीं निरमंड उपमंडल के टिकरी कैंची तक ही निगम की बसों को भेजा जा रहा है। यही हाल आनी का भी है, यहां आनी बाजार तक ही निगम की बसों की आवाजाही हो रही है, जबकि अधिकांश ग्रामीण रूट अब भी ठप पड़े हैं। भारी बरसात के कारण सड़कों को काफी क्षति पहुंची है। रामपुर उपमंडल के 12/20, 15/20, गौरा, मशनू, किन्नू सहित अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिस कारण हजारों लोग परेशानियां झेल रहे हैं। कई स्थानों में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। परिवहन निगम के रामपुर डिपो को रोजाना पांच से सात लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। सोमवार को रामपुर से शिमला, चंडीगढ़ और किन्नौर की ओर निगम की बसों की बराबर आवाजाही रही।
विज्ञापन


परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी राजेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार को उपमंडल के 64 रूटों पर बसों की आवाजाही नहीं हो पाई, जबकि 19 स्थानों पर निगम की बसें फंसी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों की स्थिति सुधरते ही निगम की बसों की बराबर आवाजाही होगी।
विज्ञापन




बॉक्स

रामपुर सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल

रामपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में बीते कई दिन से लोग पेयजल संकट की समस्या से जूझ रहे हैं। जल शक्ति विभाग की रामपुर के लिए समेज खड्ड पर बनी परियोजना को काफी क्षति पहुंची है। ब्रौनी खड्ड, खखरोला में भी विभाग को क्षति पहुंची है, जिस कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी, लेकिन विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी है। रामपुर के शीशमहल स्थित पेयजल स्टोरेज टैंक को पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण खतरा बन गया था, जिसके चलते विभाग ने यह टैंक खाली करवा दिया है। विभाग सोमवार शाम से पेयजल आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग रामपुर के एक्सईएन आरएस नेगी ने बताया कि जल शक्ति विभाग की मुख्य योजनाओं को भारी बारिश से क्षति पहुंची है, जिस कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी। अब पेयजल लाइनों को दुरुस्त कर लिया गया है। अब रामपुर शहर सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed