फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bus root

रामपुर डिपो के 9 रूट पूरी तरह ठप, 28 रूट प्रभावित

Tue, 14 Jan 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
bus root
मंगलवार को वजीर बावड़ी निरमंड सड़क पर हुआ भारी भूस्खलन। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के सात दिन बीतने के बाद बाद रामपुर उपमंडल में यातायात व्यवस्था सुधर नहीं पाई है। परिवहन निगम रामपुर डिपो के नौ रूट पूरी तरह से ठप पड़े हैं, जबकि अन्य 28 रूटों पर आधे रास्ते तक ही निगम की बसों को भेजा जा रहा है। निगम प्रबंधन द्वारा शिमला के लिए सुबह से से तीन बजे तक ही बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

भारी बर्फबारी से प्रभावित हुई यातायात व्यवस्था अभी भी पूरी तरह से बहाल नहीं पाई है। रामपुर उपमंडल के कई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बर्फबारी के कारण बाधित पड़ी हैं, जिसके चलते हजारों ग्रामीणों को भारी आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन डिपो रामपुर के नौ रूट बस सुविधा के लिए पूरी तरह से बाधित पड़े हुए हैं, जबकि 28 ऐसे रूट हैं, जिनपर संभावित स्थानों तक ही बसों को भेजा जा रहा है। लोग पैदल सफर करने को मजबूर हैं। रामपुर डिपो के रामपुर से रोहडू, सनेई, बागासराहन, थड़ा, जघोरी, किनफी, दरकाली, सेरी समेत नौ रूटों पर बस सेवा पूरी तरह से ठप पड़ी है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए परिवहन निगम द्वारा रामपुर से शिमला की ओर सुबह 9 से शाम 3 बजे तक ही एनएच-5 पर बसों को भेजा जा रहा है। नारकंडा और अन्य कई ऐसे स्थानों पर फिसलन बनी हुई है, जहां से वाहनों को गुजारना जोखिम भरा बना हुआ है। ऐसे में परिवहन निगम सुबह 9 बजे से पहले और शाम 3 बजे के बाद एनएच पर अपनी बसों को नहीं दौड़ा रहा। इसके अलावा डिपो ने अपनी सभी रात्रि सेवाओं को फिलहाल बंद कर दिया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम रामपुर डिपो के आरएम गुरबचन सिंह ने बताया कि डिपो के नौ रूट पूरी तरह से ठप हैं, जिनमें रोहडू, कुल्लू, गाडा गुशैणी सहित अन्य रूट शामिल हैं। वहीं अन्य 28 रूटों पर संभावित स्थानों तक ही बसों को भेजा जा रहा है। शिमला की ओर एनएच पांच पर सुबह 9 से शाम 3 बजे तक ही निगम की बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed