फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bridge completed; three panchayats connected by road

Rampur Bushahar News: पुल बनकर तैयार, सड़क सुविधा से जुड़ीं तीन पंचायतें

Sun, 27 Sep 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bridge completed; three panchayats connected by road
गानवी खड्ड पर तैयार किया गया बेली पुल। संवाद
विकास की बात : गानवी खड्ड पर लंबे इंतजार के बाद पौने दो करोड़ का बना बेली ब्रिज
विज्ञापन

14 महीने के बाद कूट, क्याव, गानवी पंचायतें स्थायी सड़क सुविधा से जुड़ीं
31 जुलाई 2025 को बाढ़
में बह गया था खड्ड पर बनाया बना पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 में गानवी खड्ड पर लंबे इंतजार के बाद पौने दो करोड़ का पुल (बेली ब्रिज) बनकर तैयार हो गया है। 14 महीने के बाद कूट, क्याव और गानवी पंचायतें स्थायी सड़क सुविधा से जुड़ गई हैं। 31 जुलाई 2025 को खड्ड में आई बाढ़ के कारण पुल ध्वस्त हो गया था। 120 फीट लंबे और 39 टन क्षमता वाले पुल को लोक निर्माण विभाग के यांत्रिक विंग ने सहायक अभियंता भीम सेन नेगी की अगुवाई में सात दिन में तैयार किया। तीन पंचायतों के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार आग्रह करने के बाद 14 महीने बाद सरकार ने नए पुल के निर्माण करवाया है। अब पुल के दोनों तरफ फिटिंग का कार्य पूरा होते ही पुल के ऊपर से गाड़ियों का आना-जाना शुरू हो जाएगा।

गानवी खड्ड में 120 फीट लंबा और 30 टन क्षमता वाला पुल बनकर तैयार हो गया है। एबटमेंट के अलावा पुल के पार्ट्स और फिटिंग में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का खर्च हुआ और इसे बनाने में सात दिन का समय लगा है। पुल के दोनों तरफ फिटिंग का कार्य पूरा होते ही आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। - भीम सेन नेगी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग यांत्रिक विंग
विज्ञापन


भीम सेन नेगी ने 122वां बेली पुल का कराया निर्माण
भीम सेन नेगी ने अपने सुपरविजन में 122वां बेली पुल का निर्माण सफलतापूर्वक करवाया है। इससे पहले वह प्रदेश भर में 121 बेली पुलों का निर्माण अपनी अगुवाई में करवा चुके हैं। गानवी खड्ड में 120 लंबा बेली पुल उनका 122वां पुल बनवाया है।

गानवी खड्ड पर तैयार किया गया बेली पुल। संवाद

गानवी खड्ड पर तैयार किया गया बेली पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article