फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Brahmaputra Sadan wins Major Dhyan Chand Trophy.

Rampur Bushahar News: ब्रह्मपुत्र सदन ने जीती मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी

Mon, 31 Aug 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Brahmaputra Sadan wins Major Dhyan Chand Trophy.
केवी रिकांगपिओ में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
केवी रिकांगपिओ में खेल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मनीष सेमवाल ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विद्यार्थियों ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और भारतीय खेल जगत में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य मनीष सेमवाल ने विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र के प्रति खेल भावना के प्रतीक थे। प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापिका सुमन सेहरावत की अध्यक्षता में प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए सदनवार खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई गईं। माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय वर्ग में शारीरिक शिक्षिका आशा नेगी के नेतृत्व में वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें ब्रह्मपुत्र सदन के दोनों वर्गों के विद्यार्थियों ने मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पहली कक्षा की गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता में आनंद और तक्ष्वी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरी की 50 मीटर दौड़ में आरवीन और तन्वश्री प्रथम रहे। तीसरी कक्षा की 80 मीटर दौड़ में हार्दिक और कामनात ने पहला स्थान हासिल किया। चौथी कक्षा की 100 मीटर दौड़ में तानिश कुंतल और सुहानी प्रथम रहे। पांचवीं कक्षा की 100 मीटर दौड़ में निखिल और अनाया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed