{"_id":"5d3495e18ebc3e6cfe43b778","slug":"bpl-free-rampur-hp-news-sml3012168123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननखड़ी पंचायत बनी बीपीएल मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननखड़ी पंचायत बनी बीपीएल मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। विकास खंड ननखड़ी की छह पंचायतों में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा में साल भर का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और विभिन्न मुद्दों पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। ग्राम सभा में इलाके के ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर ननखड़ी थाना के अधिकारी भी मौजूद रहे। रविवार को ननखड़ी पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान सरोजनी मेहता ने की। ग्राम सभा के दौरान पंचायत के विभिन्न विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की गई और कई कार्यों को जल्द शुरू करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं इस दौरान ग्राम सभा में उपस्थित सभी लोगों ने ननखड़ी पंचायत को बीपीएल मुक्त करवाया। ग्राम सभा में बीते वर्ष की आय-व्यय पर भी चर्चा की गई। ग्राम सभा में क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और पंचायत को बीपीएल मुक्त किया। साथ ही ग्राम सभा का कोरम भी पूरा हुआ। वहीं विकास खंड ननखड़ी की अन्य पांच पंचायतों देलठ, बड़ाच, शोली, जाहू और गाहन में आयोजित ग्राम सभा में क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें से शोली पंचायत की ग्राम सभा का कोरम पूरा हुआ जबकि अन्य पंचायतों में ग्रामीणों की मौजूदगी कम होने के चलते कोरम पूरा नहीं हो पाया।
इस मौके पर विकास खंड अधिकारी ननखड़ी कामेश्वर चौहान, ननखड़ी थाना के एएसआई चेतराम शर्मा, उपप्रधान ननखड़ी शमशेर ठाकुर, बीडीसी सदस्य रमेश मेहता, जाहू पंचायत प्रधान कृष्णा मेहता, उप प्रधान कुलदीप ठाकुर, गाहन पंचायत प्रधान कुलदीप मेहता, बड़ाच पंचायत प्रधान भूपेंद्र दड़ेल, देलठ पंचायत प्रधान रक्षा देवी, दर्शन दास ठाकुर, नेहर सिंह, कलम सिंह, देवेंद्र, ज्ञान मेहता, दिला राम, सुखदेव, राजपाल यादव, कपिल और सचिन सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।