{"_id":"673b1d851b7eefd01c08a53f","slug":"block-level-sports-competition-concluded-in-chiog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-124960-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कबड्डी में ठियोग और वॉलीबाल में सैज स्कूल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कबड्डी में ठियोग और वॉलीबाल में सैज स्कूल बना विजेता
विज्ञापन
चियोग में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
मुख्यातिथि दिनेश जगता ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला चियोग में खंड ठियोग की अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में ओवरआल विजेता का खिताब जुग्गर स्कूल के नाम रहा। समापन अवसर पर चियोग पंचायत के प्रधान दिनेश जगता बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। वहीं, गोपाल शर्मा और शिव दत्त शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप शिरकत की। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में कबड्डी में पहला स्थान ठियोग और सैंज स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में पहला स्थान सैंज और बनी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में जुग्गर स्कूल पहले और धरेच दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में चियोग स्कूल प्रथम, सैंज द्वितीय रहा। वॉलीबाल में जुग्गर प्रथम, चियोग द्वितीय रहा। खो-खो में जुग्गर स्कूल प्रथम और धरेच द्वितीय स्थान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकनृत्य में चियोग पहले व ठियोग दूसरे स्थान पर रहा। समूहगान में धरेच प्रथम, ठियोग द्वितीय, एकांकी में धरेच स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के ओवरआल विजेता का खिताब जुग्गर स्कूल ने हासिल किया। मुख्यातिथि दिनेश जगता ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्हाेंने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ साथ खेलों का भी अहम महत्व है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ठियोग लीला चौहान, पीटीएफ अध्यक्ष जगदीश शर्मा, नारायण शर्मा, रमेश शर्मा, रामदत्त भारद्वाज, केवल राम शर्मा, खेल प्रभारी बाला राम, रजनी गुलेरिया, श्याम वर्मा, गीता राम वर्मा, सोहन ठाकुर, लक्ष्मीराम भंडारी, डॉ डीएन शर्मा, हीरा सिंह जगटा, कल्याण चंदेल और रमेश वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।