फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP remembered those who lost their lives during the partition of the country

Rampur Bushahar News: भाजपा ने देश के विभाजन में जान गवांने वालों को किया याद

Thu, 14 Aug 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP remembered those who lost their lives during the partition of the country
रोहड़ू में भाजपा जिला महासु द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सं
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। भाजपा जिला महासू ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विभाजन के समय हुई भीषण मानव त्रासदी, लाखों लोगों के विस्थापन और हजारों परिवारों के बलिदान को याद किया गया। प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि विभाजन के समय लाखों परिवारों ने अपनी जान, घर और जमीनें गंवाईं। उन्होंने देश की अखंडता को सर्वोपरि रखा। तिलक राज ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण फाल्टा ने कहा कि विभाजन की पीड़ा केवल इतिहास का एक पन्ना नहीं है, बल्कि यह देश की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मजबूती का जीवंत संदेश है। हमें इस बलिदान को हमेशा याद रखते हुए राष्ट्र की सुरक्षा और विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में जिला के सभी पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों से आए भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। देशभक्ति के इस भावपूर्ण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विभाजन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article