फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP Organizational District Mahasu

जनादेश हाईजैक करना चाहती है सरकार : बिंदल

Tue, 30 Jun 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP Organizational District Mahasu
भाजपा संगठनात्मक जिला महासू का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार को जुब्बल के हाटकोटी में आरंभ। 
कहा, किसान, बागवान, युवा और महिलाओं से किए हर वादे पर कांग्रेस सरकार रही विफल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। भाजपा संगठनात्मक जिला महासू का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार को जुब्बल के हाटकोटी में आरंभ हो गया है। प्रशिक्षण महाअभियान के सत्र का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रशिक्षण महाअभियान के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, जनादेश का अपमान करने और प्रदेश के विकास को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि चुनाव परिणाम आए डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जिला परिषदों, ब्लॉक समितियों, नगर परिषदों, नगर पंचायतों तथा नगर निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव जानबूझकर लंबित रखे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दुरुपयोग, हॉर्स ट्रेडिंग और नियमों में बार-बार बदलाव कर भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाया जा रहा है ताकि जनता के स्पष्ट जनादेश को पलटा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया को हाईजैक करने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि किसान और बागवान गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। एचपीएमसी पर बागवानों का लगभग 150 करोड़ रुपये का भुगतान आज भी लंबित है। इसके साथ ही एंटी हेल नेट पर मिलने वाली सब्सिडी समाप्त कर दी गई है। जिससे सेब उत्पादकों की कठिनाइयां बढ़ी हैं। कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले एक लाख सरकारी नौकरियों और पांच लाख रोजगार का वादा किया गया था। लेकिन आज बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। एचआरटीसी कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं के साथ भी सरकार ने अन्याय किया है। महिलाओं को 1500 प्रतिमाह देने की गारंटी का भी मजाक बनाया गया है और इसे पूरे प्रदेश में लागू करने के बजाय सीमित क्षेत्रों तक समेट दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फोरलेन सड़कें, सुरंगें, बड़े पुल, आधुनिक आधारभूत ढांचा तथा संपर्क सुविधाओं का विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की देन है। इसके विपरीत वर्तमान कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर विराम लगा दिया है और प्रदेश को कई वर्ष पीछे धकेल दिया है। इस अवसर पर भाजपा नेता चेतन बरागटा, शशिबाला, भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा भी मौजूद रहे।

भाजपा संगठनात्मक जिला महासू का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार को जुब्बल के हाटकोटी में आरंभ। 

भाजपा संगठनात्मक जिला महासू का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार को जुब्बल के हाटकोटी में आरंभ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article