फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP Mandal Sarahan started booth level Constitution Pride Day campaign

Rampur Bushahar News: गौरा, मघारा और किन्नू में संविधान निर्माता बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

Wed, 29 Jan 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
BJP Mandal Sarahan started booth level Constitution Pride Day campaign
रामपुर के धारगौरा में भाजपा ने बूथ स्तर पर मनाया संविधान गौरव अभियान। संवाद
भाजपा मंडल सराहन ने बूथ स्तरीय संविधान गौरव दिवस अभियान का किया आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल सराहन ने बूथ स्तर पर संविधान गौरव अभियान आरंभ कर दिया है। भाजपा मंडल सराहन के अध्यक्ष महेंद्र जैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरा, मघारा और किन्नू में बूथ स्तरीय कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी उपस्थित रहे। कौल नेगी ने कहा कि देश में तत्कालीन वाजपेयी सरकार के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा भारतीय संसद में लगाकर उन्हें गौरवान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि सही मायने में संविधान निर्माता बाबा साहब भाजपा ने सम्मान दिया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा किया उनका तिरस्कार किया। भाजपा एनडीए सरकार ने बाबा साहेब को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया और उनसे जुड़े पांच तीर्थ स्थल बनाकर संविधान निर्माता को सही मायने में सम्मान दिया गया, जबकि कांग्रेस ने अनेकों बार उनके बनाए संविधान को खत्म करने का प्रयास किया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर भाजपा मंडल और बूथ स्तर पर संविधान गौरव अभियान चलाकर बाबा साहेब के योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। कांग्रेस सरकार की ओर से भारतीय संविधान में बार-बार संशोधन करके और वर्ष 1975 में देश में इमरजेंसी लगाकर भारतीय संविधान का अपमान किया जाता रहा और आज कांग्रेस बाबा साहब के प्रति अपना दिखावे के सम्मान करने का ढोंग कर रही है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सराहन महेंद्र जैन, ग्राम केंद्र प्रमुख धार गौरा पीतांबर शर्मा, ग्राम केंद्र प्रमुख गोपालपुर, प्रेम जोशी, बहादुर सिंह भंडारी, ज्ञान बलाई, शशि भूषण, चंद्र प्रकाश, राजेंद्र, सुखराम और नरेश चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed