फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   beeattack

मुनिश पंचायत में भालू के आतंक से सहमे ग्रामीण

Wed, 27 May 2020 06:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की मुनिश पंचायत में भालू के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। भालू से खौफजदा ग्रामीण दोपहर को भी घरों से बाहर निकलने और अपने खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। ऐसे में सेब बगीचों में बागवानों के आवश्यक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बीते दिनों भालू दो पालतू गायों और एक बैल को मौत के घाट उतार चुका है, जबकि मधुमक्खियों के डिब्बों को क्षतिग्रस्त कर भालू ने बागवानों को खासा नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विकास खंड रामपुर की मुनिश पंचायत के ग्रामीण बीते करीब दो सप्ताह से भालू के आतंक से सहमे हुए हैं। पंचायत क्षेत्र में भालू का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। मुनिश पंचायत के उपप्रधान रविंद्र ने बताया कि पंचायत के कई गांवों में भालू ने आतंक मचा रखा है। भालू लोगों के पालतू जानवरों को तो अपना शिकार बना ही रहा है, लेकिन अब ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रिहायशी इलाके में जंगली जानवर की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। पंचायत के थड़ा, बरकल और मतैलनी गांव में भालू का ज्यादा आतंक है। बीते दिनों इस भालू ने थड़ा गांव के अनिल कुमार के एक बैल, इसी गांव के देवी दास की एक गाय और बरकल गांव के नरसिंह देव की एक गाय को मौत के घाट उतार दिया था। थड़ा गांव के दलीप सिंह और मौगी राम के खेत में रखे मधुमक्खियों के कई डिब्बों को भी भालू नष्ट कर चुका है। प्रभावितों ने वन विभाग से उचित मुआवजा और भालू की समस्या से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने भालू को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed