{"_id":"6aafbf90682563379b0b27a5","slug":"bear-injures-elderly-man-in-mashnu-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-170221-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मशनू में भालू ने बुजुर्ग को किया घायल\nसिर, मुंह और टांगों पर दिए गहरे जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मशनू में भालू ने बुजुर्ग को किया घायल सिर, मुंह और टांगों पर दिए गहरे जख्म
विज्ञापन
मशनू गांव में भालू के हमले में घायल हुआ बुजुर्ग। संवाद
खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद, आईजीएमसी शिमला किया रेफर
. घटना के बाद दहशत में ग्रामीण, वन विभाग से भालू को पकड़ने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के कई ग्रामीण इलाके भालुओं की समस्या से जूझ रहे हैं। रविवार सुबह उपमंडल की मशनू पंचायत में एक भालू ने बगीचे में पहुंचे एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। भालू ने बुजुर्ग पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी किया है। स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर रूप से जख्मी हुए बुजुर्ग को उपचार के लिए महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं और वन विभाग से भालू की समस्या से निजात दिलाने की मांग उठा रहे हैं। वहीं, वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा कार्यों को अंजाम देने में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक, रामपुर के मशनू गांव निवासी 64 वर्षीय नरम लाल हस्टा, पुत्र शीशी राम रोज की तरह रविवार सुबह अपने बगीचे में भेड़-बकरियों के लिए घास लाने गए। सुबह करीब 9:30 जैसे ही नरम लाल बगीचे पहुंचे और काम में जुटे। इस दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने उनपर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। भालू ने नरम लाल के सिर और टांगों पर अपने तीखे नाखूनों से गहरे जख्म दिए हैं। हमले के दौरान नरम लाल जोर-जोर से चीखे और इसके बाद साथ लगते खेतों से ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान भालू हमला कर जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर रूप से जख्मी नरम लाल को खेतों से सड़क तक पहुंचाया और निजी वाहन में यहां से खनेरी अस्पताल ले गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। भालू का यह हमला क्षेत्र में पहली बार नहीं है। इससे पहले भी क्षेत्र में भालू के कई हमलों के मामले सामने आ चुके हैं। दिनदहाड़े भालू ग्रामीणों पर हमले कर रहे हैं। ग्रामीणों के लिए सुबह और शाम आवाजाही करना खतरों भरा बना हुआ है। मामले के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित व्यक्ति को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही वन विभाग से भालू को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगाने और भालू को पकड़ने की मांग तेज हो गई है। भालू के डर से ग्रामीण अपने खेतों में जाने से भी बच रहे हैं।
भालू के हमले में जख्मी हुए व्यक्ति को विभाग की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। मौके पर वन विभाग की टीम रवाना हो गई है, जो जल्द ही यहां पिंजरा स्थापित करेगी। साथ ही लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यहां एनाइडर भी लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों से जंगल की ओर जाते समय सावधानी बरतने और भालू दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने का आह्वान किया है।
-- गुरहर्ष सिंह, डीएफओ, वन विभाग रामपुर