फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bal Divas

आदर्श युवा मंडल गाड़ ने मनाया बाल दिवस

Sun, 15 Nov 2020 07:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Bal Divas
आदर्श युवा मंडल गाड़ में बाल दिवस कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : RAMPUR-HP
दलाश (कुल्लू)। आदर्श युवा मंडल गाड़ ने नेहरू युवा केंद्र संगठन स्थापना दिवस और और बाल दिवस धूमधाम से मनाया। हर वर्ष 14 नवंबर को जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य पर आदर्श युवा मंडल गाड़ ने इसका आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य कमली देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रकाश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में आदर्श युवा मंडल गाड़ के बच्चों ने सभी का मन मोहा। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रकाश ठाकुर ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आनी खंड से नशा मुक्त भारत अभियान के कॉर्डिनेटर एवं आदर्श युवा मंडल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू ने लोगों को नशे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस कुरीति के खिलाफ सभी आगे आएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आदर्श युवा मंडल गाड़ के अध्यक्ष संजय छोटू, सुरेखा, नीरज, राजेश, सुजाता, संजू, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी पवन सभी अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed